कम समय में परीक्षा की सर्वश्रेष्ठ तैयारी कैसे करें|IAS|RRB NTPC|2019|SSC CHSL||Govind Sir

कम समय में परीक्षा की सर्वश्रेष्ठ तैयारी कैसे करें|IAS|RRB NTPC|2019|SSC CHSL||Govind Sir

मित्रों नमस्कार
जयहिंद !
कुशल है कुशल चाहिए।

Utkarsh Vision Govind Sir 


मित्रों आज का ये ब्लॉग सामान्य अध्ययन/General Study से सम्बंधित है। इस ब्लॉग के माध्यम से मैं परीक्षा की सर्वश्रेष्ट तैयारी की रणनीति पर चर्चा करने वाला हूँ।

Utkarsh Vision Govind Sir


मित्रों अक्सर कई सारे छात्र मुझसे ये सवाल पूंछते है कि सर सामान्य अध्ययन की तैयारी कैसे करें, कोई गुरु मंत्र हो तो बताइये या कोई ऐसी सटीक रणनीति जिसका अनुसरण /follow करके सिलेक्शन लिया जा सकता हो तो मैं उन छात्रों को हमेशा यही कहता हूँ कि योजनाबद्ध तैयारी करके लक्ष्य प्राप्ति अवश्य होगी।

Utkarsh Vision Govind Sir


मित्रों आप विश्वास मानिये की यदि आपको सिलेक्शन लेना ही है तो सबसे पहिले आप जिस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उस एग्जाम का syllabus इंटरनेट से डाउनलोड करके अपनी स्टडी टेबल पर ऐसी जगह चिपका लें जहाँ पर बार बार नजर पड़े जिससे वो याद हो जायेगा और क्या पढ़ना है ये भी तय हो जायेगा।




Utkarsh Vision Govind Sir 


 मित्रों जब कोई Vacancy निकलती है तो साथ में सिलेबस भी दिया रहता है।यदि उस syllabus का गहनता से अध्ययन कर लिया जाये तो और उसमें दिए गए Topics पर एक विस्तृत रणनीति बनाकर समय प्रवंधन किया जाये तो हर हाल में ज्यादा से ज्यादा प्रश्नो को हल कर पाएंगे।


Utkarsh Vision Govind Sir


मित्रों ध्यान रखना एग्जाम में सफलता के लिए पढ़ने से ज्यादा ये समझना ज़रूरी है कि छोड़ना क्या है ?
मित्रों  सामान्य अध्यन की तैयारी के दौरान जब परीक्षाएं नजदीक हों और ये तय कर पाना मुश्किल हो रहा हो कि पढ़ें क्या तो निम्न सलाह कारगर हो सकती  है।

Utkarsh Vision Govind Sir


1-धैर्य से काम लें।
2-समय प्रवंधन करें।



3-ये सोचे की इतने कम समय में सर्वश्रेष्ठ तैयारी कैसे कर सकता हूँ।
4-Syllabus के टॉपिक को ध्यान में रखकर प्रमाणित पुस्तकों से Selected पढ़ें।
5-गत वर्षो में उस टॉपिक से आये प्रश्नो का बार बार अभ्यास आपके लिए चमत्कारिक रूप से लाभप्रद रहेगा।
6-पिछले एक वर्ष का Current Affairs को यदि तैयार कर लिया जाये तो प्रश्न छूटने की सम्भावना कम रहती है।
7-विस्तृत न पढ़ें बल्कि पिछले महीनो में जो भी आपने पढ़ा है। Speed Test या प्रैक्टिस पेपर लगाएं हैं, उन्हें ही अधिक से अधिक बार दोहरा लें तो बेहतर होगा।
कम समय में अच्छी तैयारी का गुरुमंत्र
दोस्तों 2,3 या 4 मित्रों को साथ लेकर जो तैयारी में गंभीर हो उनको शामिल करके एक ग्रुप बनाया जाये और निर्धारित समय पर प्रतिदिन टॉपिक के
 साथ डिस्कशन किया जाये तो आपका सामान्य अध्ययन तेजी से तैयार होगा।




Utkarsh Vision Govind Sir


उदाहरण के लिए अपने 4 मित्रो का समूह बनाया और आज अपने सभी मित्रो को ये कहा कि कल निश्चित समय पर भारत का राष्ट्रपति नामक संविधान के  Topic पर चर्चा होगी तो सभी चारों सदस्य अपनी अपनी पुस्तकों,नोट्स,यूट्यूब ,इंटरनेट का सहारा लेकर अगले दिन तैयारी करके आयेंगें और प्रत्येक व्यक्ति  20  20  प्रश्न पूछेगा इस प्रकार कुल 80 प्रश्नो पर चर्चा हो जाएगी।
हो सकता है कि  कुछ प्रश्न रिपीट भी हो जाएँ। फिर भी कम से कम समय में अधिक से अधिक प्रश्नो पर चर्चा तो हो ही जाएगी।
मित्रों कितने समय के लिए बैठना है और कितने प्रश्न पूछने हैं इसका निर्णय  आप आपस में कर सकते हैं।

Utkarsh Vision Govind Sir


इस प्रकार की रणनीति निश्चित तौर पर आपके लिए कारगर साबित होगी।
मित्रों इस समूह परिचर्चा में एक बात का पालन सख्ती से करना होगा कि प्रत्येक व्यक्ति तैयारी करके आएगा नहीं तो ग्रुप डिस्कशन में अच्छा लाभ नहीं मिल पायेगा।

Utkarsh Vision Govind Sir


                           इस ब्लॉग में कुछ नया है 




Utkarsh Vision Govind Sir


मित्रो इस ब्लॉग के माध्यम से आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि अब मैं जो भी ब्लॉग लिखूंगा उसमे कुछ प्रश्न उत्तर सहित लिखा करूँगा,जिससे वो प्रश्न आपको याद भी हो जायेंगें और आपका सिलेक्शन भी जल्दी होगा।

Utkarsh Vision Govind Sir


तो मित्रों इन प्रश्नों  के लिए मैंने जो Heading बनाई है,वो है Selection Point.
तो चलते हैं Selection Point की ओर।



                                  SELECTION POINT


1-भारत में 7 केन्द्रशासित प्रदेशों में से किन मे विधान सभाएं है -दिल्ली और पुडुचेरी। 2-7 केंद्रशासित प्रदेशो में से केवल दिल्ली का ही अपना उच्च न्यायालय है जो 1966  में बना था। 3-लोकसभा में अधिकतम 552 सीटें  है।४- वर्तमान में लोकसभा की 545 सीटें निर्धारित हैं। 5-  545 -2 =543 सीटों पर ही चुनाव होते हैं। 6 - 2019 के 17 वें आम चुनाव में 542 सीटों पर ही मतदान हुआ था क्यों कि वेल्लोर, तमिलनाडु में इलेक्शन कमिशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा निर्वाचन रद्द कर दिया गया था। 7- लोकसभा में 2 Anglo Indian व्यक्तियों को नियुक्त करने का अधिकार राष्ट्रपति जी को है। 8-मानसून अरबी भाषा का शब्द है। 9- रक्त का PH मान 7.4 होता है जिसमे PH का अर्थ Potency of Hydrogen है।  10-भारत में  कितने राज्यों की तट रेखा है-9 गुजरात, महारष्ट्र ,गोवा ,कर्नाटक,केरल, तमिलनाडु ,आंध्रप्रदेश, ओडिसा, पश्चिम बंगाल। 11-IMEI- International Mobile Equipment Identity इसमें 15 नंबर होते हैं। 


Utkarsh Vision Govind Sir


मित्रों आपको अवगत कराना है कि  मेरा Utkarsh Vision Govind Sir नाम का यूट्यूब चैनल है जो सामान्य अध्ययन की तैयारी  से सम्बंधित है। नीचे दिए गए लिंक पर जाकर आप सम्बंधित वीडियो देख सकते हैं।

https://youtu.be/jGCjL33jmuc

यदि आपको पसंद आये तो 
please like,subscribe and share करना न भूलियेगा
तो मित्रो आपके Comments का मुझे इंतज़ार रहेगा। तो मिलते हैं अगले ब्लॉग में।
जयहिंद

Utkarsh Vision Govind Sir



Comments

  1. #GovindSir ~ very very important & helpful.
    Thanks guru g.

    ReplyDelete
  2. Very helpful hai sir eise motivation and aim ko pane k liye bhut sahi jaankari di hai thanks sir

    ReplyDelete
  3. Good govind sir i m proud of you. Keep it up. Ap bhut achcha blog likhte h. Bhut faayda mil raha hai.
    Jay utkarsh vision

    ReplyDelete

Post a Comment