Chandrayaan 2|Isro Mission|Isro|Govind Sir|Utkarsh Vision

Chandrayaan 2|Isro Mission|Isro|Govind Sir|Utkarsh Vision 

Utkarsh Vision Govind Sir

मित्रों नमस्कार!
आज मैं अपने आपको बहुत-बहुत बहुत ही ज्यादा गौरान्वित महसूस कर रहा हूं कि मेरा जन्म भारत जैसे विविधता में एकता रखने वाले देश में हुआ। दोस्तों इतिहास गवाह है कि जो जितना जला है, तपा है, वही आगे बढ़ा है। वाह रे वाह, दोस्तों एक समय था जब इसरो ने अपना पहला सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए साइकिल, बैलगाड़ी का सहारा लिया आज उसी इसरो ने chandrayaan-2 तक की सफल यात्रा तय कर ली है।

Utkarsh Vision Govind Sir

दोस्तों इसरो की स्थापना 15 अगस्त 1969 को विक्रम साराभाई जी ने, जो भारत के महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक थे, जिन्हें भारत में अंतरिक्ष विज्ञान का जनक भी कहा जाता है, के द्वारा की गई थी।


दोस्तों आप विश्वास मानिए दूर अंतरिक्ष में जहां भी आज डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की आत्मा होगी आज बहुत ज्यादा ही खुश होगी क्योंकि chandrayaan-2 के बारे में इसरो के वैज्ञानिकों से डॉ कलाम ने ही कहा था। डॉक्टर कलाम जो कि भारत के पहले गैर राजनीतिक राष्ट्रपति भी रहे।

Utkarsh Vision Govind Sir

मित्रों मिशन चंद्रयान 2 की अगर हम बात करें तो यह भारत का दूसरा मून मिशन है जो पहले 22 अक्टूबर 2008 में चंद्रयान फर्स्ट के रूप में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया जा चुका है  यह एक ऑर्बिट प्रोजेक्ट था जिसका काम चंद्रमा से 100 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगाना था चंद्रयान फर्स्ट के दौरान इसरो के अध्यक्ष जी माधवन नायर थे  इसका कुल खर्च 386 करोड़ रुपए था।

Utkarsh Vision Govind Sir

 दोस्तों chandrayaan-2 की सफल लॉन्चिंग के साथ ही फिर से यह साबित हो गया कि भारत में महिला सशक्तिकरण बड़ी तेजी से बढ़ रहा है दोस्तों मैं आपको अवगत करा दूं कि chandrayaan-2 कि मिशन डायरेक्टर रितु करीधल जी हैं जो इसरो में वैज्ञानिक हैं।


जबकि  chandrayaan-2 की प्रोजेक्ट डायरेक्टर मुथैया वनीता जी है।

दोस्तों इस समय इसरो के अध्यक्ष के सिवान जी हैं।

दोस्तों आज 22 जुलाई 2019 की तारीख न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में महत्वपूर्ण घटना के रूप में दर्ज हो चुकी है। क्योकि सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा आंध्र प्रदेश जो नेल्लोर जिले में स्थित है 2:43 पर भारत में विकसित शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी MK III M1 जिसे बाहुबली कहा जा रहा है  के द्वारा सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया गया है।

 जीएसएलवी- जियोसिंक्रोनस सैटलाइट लॉन्च व्हीकल।

Utkarsh Vision Govind Sir

दोस्तों बात बाहुबली की करें तो इसमें तीन स्तर पर क्रायोजेनिक तकनीक से युक्त CE-20 इंजन का प्रयोग किया गया है। क्रायोजेनिक इंजन में ईंधन के रूप में लिक्विड हाइड्रोजन और ऑक्सिडाइजर के रूप में लिक्विड ऑक्सीजन का प्रयोग किया जाता है।
मित्रों chandrayaan-2 को तीन भागों में बांटा गया है।

1 Orbitor- चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का वजन 2,379 किलोग्राम है। इसके द्वारा chandrayaan-2 को 100 किलोमीटर की दूरी पर रिमोट सेंसिंग के नियन्त्रित किया जाएगा। इसका जीवनकाल 1 वर्ष है।

2 Lander-  chandrayaan-2 का दूसरा हिस्सा लैंडर है जिसे विक्रम नाम दिया गया है। मित्रों आपको बता दूं विक्रम नाम विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है जिन्हें भारत में अंतरिक्ष विज्ञान के जनक के रूप में जाना जाता है।विक्रम का वजन 1,471 किलोग्राम है। इसका कुल समय 1 ल्यूनर डे है।


3 Rober- चंद्रयान 2 का तीसरा भाग रोवर है जिसे प्रज्ञान नाम दिया गया है जिसका शाब्दिक अर्थ है Wisdom अर्थात बुद्धिमानी।इसका वजन 27 किलोग्राम है यह सौर ऊर्जा द्वारा संचालित 6 पहिया युक्त एक रोबो है  जो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और वहां के आंकड़े विक्रम को भेजेगा और विक्रम ये आंकड़े औरविटर की मदद से इसरो को ट्रांसफर करेगा। मित्रों बात प्रज्ञान की करें तो यह मिनिरल का अध्ययन करेगा कि कौन कौन से खनिज चंद्रमा की सतह पर हैं। इसका जीवन काल 1 ल्यूनर डे है। 1 ल्यूनर दिवस पृथ्वी के 14 दिन के बराबर होता है।


Utkarsh Vision Govind Sir

मित्रों विक्रम एवं प्रज्ञान 6 सितंबर 2019  को संभावित रूप से चंद्रमा की सतह पर लैंड करेंगे।
मित्रों लैंडिंग यदि सफलतापूर्वक हो जाती है तो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर रोबो भेजने वाला भारत अभी तक का इकलौता देश होगा। दोस्तों आपको बता दूं कि अभी तक अमेरिका, रूस, चीन ने ही चंद्रमा की सतह पर पहुंचने में सफलता प्राप्त की है।
मित्रों chandrayaan-2 का कुल वजन 3850 किलोग्राम है  chandrayaan-2 को कुल 14 भागों में बांटा गया है।

                         

मित्रों ब्रह्माण्ड से सम्बंधित और भी महत्वपूर्ण प्रश्नो के लिए आप कृपया एक बार मेरे यूट्यूब चैनल
Utkarsh Vision Govind Sir  पर अवश्य विजिट करें। मित्रों चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलिएगा  इसका लिंक नीचे दिया गया है।                  


 Utkarsh Vision Govind Sir

मित्रो आपको बताना चहूंगा कि मैंने Utkarsh Vision नाम का एक Facebook Page भी बनाया जिसमे सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्नो को मैं प्रतिदिन पोस्ट भी करता हूँ इसलिए कृपया इसे Like करें जिससे उन सभी महत्वपूर्ण प्रश्नो की अपडेट आपको फेसबुक पर मिलती रहेगी।

https://www.facebook.com/utkarshvision/ 


मित्रो आपको ये ब्लॉग कैसा लगा कमैंट्स के द्वारा ज़रूर बताएं
जयहिंद !

Comments

  1. #GovindSir ~
    गुरु जी बहुत अच्छी जानकारी
    आप प्रति दिन किसी ना किसी टापिक पर बिलोग।
    वनाये।
    धन्यवाद 🙏💕 गुरु जी।

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thanx for your suggestions.
      regular blog ko follow karen karen.
      labh milega.
      #utkarshvision
      #govindsir

      Delete
  2. Best blog on latest topic with full details Chadrayan-2.
    #UtkarshVision
    #GovindSir

    ReplyDelete
    Replies
    1. apka dil se shukriya
      मैं आपकी भूरि भूरि प्रशंसा करता हूँ आप अपने कर्तव्य पथ पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।
      #utkarshvision
      #GovindSir
      ⬇ ⬇ ⬇ ⬇ ⬇ ⬇
      YouTube 📺
      Channel
      Link 👇👇
      https://www.youtube.com/c/utkarshvision
      ⬇ ⬇ ⬇ ⬇ ⬇ ⬇
      WEBSITE/
      Blog ✍
      Link 👇👇
      https://utkarshvision.blogspot.com
      ⬇ ⬇ ⬇ ⬇ ⬇ ⬇
      Facebook 📖 Page
      Link 👇👇
      Utkarsh Vision
      https://www.facebook.com/utkarshvision/
      ⬇ ⬇ ⬇ ⬇ ⬇ ⬇
      Telegramgram* 💬 Channel
      Link 👇👇
      Utkarsh Vision
      https://t.me/UtkarshVision
      ⬇⬇⬇⬇⬇⬇⬇
      Instagram Channel
      👇👇
      https://instagram.com/utkarshvision/

      Delete
  3. Bahut acchi jankari sir, aap hme ese hi guide krate the.
    🙏🙏

    ReplyDelete
  4. Best knownladge sir for chandrayan_2
    Jai hind

    ReplyDelete
  5. Bullet Points तो मैने हर जगह देखे है ।, ज्ञान रूपी सागर को मोती रूपी माला में पिरोने का काम आपने किया है, बहुत ही सुंदर रूप से आपने इसे लघु लेख का रूप प्रदान किया।।

    Spendid Glory....


    आपका प्रिय शिष्य सतेंद्र

    ReplyDelete
  6. #utkarshvision
    #GovindSir
    सर जी आप काफी हम student के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं जहाँ तक आप कर पा रहे हैं पहले YouTube पर फिर Facebook फिर Google Blogs पर सर जी धन्यवाद करता हूँ मैं तह दिल से आपका क्योंकि आपने student के लिए काफी रास्ते खोले है मैं जहाँ तक समाझता हूँ कि कोई भी student आपकी द्वारा दी गई किसी भी Field की Education से बंचित नहीं रह पाएगा ।

    मेरे पास शब्द नहीं #GovindSir सर जी बस इन्हीं शब्दों से Thanks करता हूँ ।

    ReplyDelete
  7. Bahut bahut accha lga Sir ji Apka chanal is chanal se bahut students ka fayda hoga

    ReplyDelete

Post a Comment